कक्षा - आठ विषय - हिंदी
प्रकरण - सुदामा चरित कवि - नरोत्तम दस
शैक्षणिक उद्देश्य-
१. कविता शिक्षण के उद्देश्य-
- छात्रों में कविता रसास्वादन की योग्यता विकसित करना।
- छात्रों में कल्पना एवं रचनात्मक शक्ति का विकास करना।
- छात्रों में कविता के प्रति रूचि उत्पन्न करना।
२. विशिष्ट उद्देश्य अभिवृति -
- मौखिक अभिव्यक्ति
- वाचन योग्यता
- अर्थ बोध
- शब्द भण्डार
३. सहायक सामग्री - कक्षा संबंधी उपकरण चार्ट - कर्ण, दुर्योधन,
सुग्रीव और राम, बीरबल अकबर की मित्रता के चित्र।
४. भाव साम्य - 'मित्रता बढ़ अनमोल रतन ।
कहाँ टोल सकता उसे धन॥'
५. प्रस्तावना संबंधी प्रश्न-
क. सच्चे मित्र की क्या पहचान है?
ख. कृष्ण के बाल का नाम बताइए।
६. प्रस्तुति -
१. विषय (कविता) की जानकारी देना।
२. संभावित उत्तरों की मदद से ही शीर्षक को उजागर
किया जायेगा।
७. आदर्श पाठ-
१. अध्यापक द्वारा सर्वप्रथम कवि के जीवन की
संक्षिप्त जानकारी प्रदान की जाएगी तत्पश्चात
कविता वाचन किया जायेगा।
८. अनुकरण पाठ - विद्यार्थियों द्वारा
९. काठिन्य निवारण - विद्यार्थियों की सहायता से कठिन शब्दों के
अर्थ स्पष्ट करना।
१०. श्यामपट्ट कार्य-
पग - पगड़ी
झंगा - ढीला कुरता
उपानह - जूता
पाछिली - पिछली
पठवनि - भेजना, विदाई
बिलोकिवे - सुन्दर/भला लगना
११. अर्थ ग्रहण संबंधी प्रश्न-
- कृष्ण और सुदामा की मित्रता की शुरुआत कब और कहाँ हुई थी?
- सुदामा श्री कृष्ण के पास किसके कहने पर गए थे?
- द्वारपाल ने कृष्ण को किसके बारे में क्या बताया?
१२. विचारात्मक प्रश्न-
- सुदामा की दीनदशा देखकर श्रीकृष्ण की क्या मनोदशा हुई?
- भेट में लाई गई वस्तु को देने में सुदामा को क्यों संकोच हो
रहा था?
- अपने गाँव लौटने पर सुदामा के ब्रह्मित होने का क्या कारण था?
१३. गृहकार्य - यदि आपका कोई अभिन्न मित्र आपसे बहुत वर्षों
बाद मिलने आए तो आपको कैसा अनुभव होगा?
१४. परियोजना कार्य -
- इस कविता को एकांकी में बदल कर लिखिए और
उसका अभिनय कीजिए।
- मित्रता संबंधी दोहों का संकलन कीजिये। संगणक की
सहायता से।
Play Now Casino Games & Slots - Jammyhub
ReplyDeletePlay online 천안 출장안마 casino games 속초 출장샵 with 김해 출장마사지 the best bonus offers 서산 출장안마 at Jammyhub. Use our casino games & 포천 출장마사지 slot machine games to win real cash!